Prakash veg

Latest news uttar pradesh

निबंध प्रतियोगिता से बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दी जानकारी

1 min read

देवरिया। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत पथरदेवा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बंजरिया और प्राथमिक विद्यालय बघोच घाट में फाइलेरिया जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। रोगी हितकारी मंच (पीएसपी) के सहयोग से हुए कार्यक्रम में बच्चों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी दी गई तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
सीएचओ अजय शर्मा और अनुराधा ने बताया कि फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलने वाला गंभीर रोग है, जिसके लक्षण कई वर्षों बाद दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि साल में एक बार परिवार के सभी सदस्य फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर इस बीमारी से बचाव कर सकते हैं।
प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बघोच घाट में अनन्या प्रथम, हिमांशी द्वितीय, रोहन तृतीय और नागेश्वर चतुर्थ रहे। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बंजरिया में इल्मा फलक प्रथम, पलक पांडेय द्वितीय, आरती मद्देशिया तृतीय और सुजीत गुप्ता चतुर्थ स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पीएसपी सदस्य तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/