Prakash veg

Latest news uttar pradesh

आयकर विभाग का जन शिकायत निवारण शिविर 31 जुलाई तक, करदाता उठा सकेंगे लाभ

1 min read

देवरिया। आयकर विभाग ने जिले के करदाताओं की लंबित कर संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 15 से 31 जुलाई तक विशेष ‘बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर’ आयोजित किया है। मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद प्रभार के निर्देशन में लगने वाला यह शिविर आयकर अधिकारी, देवरिया कार्यालय में संचालित किया जा रहा है।
आयकर अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य करदाताओं की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करना है। शिविर में बकाया कर मांग, चालान संशोधन, टीडीएस संबंधी विसंगतियां, आयकर रिफंड, ई-फाइलिंग की तकनीकी समस्याएं, सुधार याचिकाएं, अपील प्रभाव, पैन-आधार से जुड़े मामलों तथा अन्य आयकर शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने करदाताओं से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराएं। विभाग ने कर सलाहकारों, अधिवक्ताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से भी निर्धारित अवधि में शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। विभाग का कहना है कि इस पहल से करदाताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण होगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/