Prakash veg

Latest news uttar pradesh

शुभम सिन्हा ने एसएससी जेई परीक्षा में AIR-10 हासिल कर बढ़ाया देवरिया का मान

1 min read

देवरिया। जनपद के गोसाई मंदिर रामगुलाम टोला निवासी शुभम सिन्हा ने कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर (सिविल) परीक्षा-2025 में ऑल इंडिया रैंक 10 प्राप्त कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर हुआ है।
शुभम, अजय सिन्हा और रीता सिन्हा के पुत्र हैं। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा प्रेस्टीज इंटरमीडिएट कॉलेज, देवरिया से तथा वर्ष 2022 में गलगोटियास कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। वर्ष 2024 की गेट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1109 हासिल करने के बाद उनका चयन दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति में ट्रेनी इंजीनियर के पद पर हुआ। नौकरी के साथ तैयारी जारी रखते हुए उन्होंने एसएससी जेई-2025 में देशभर में 10वीं रैंक प्राप्त की।
शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरु जस्पाल सर, डीपीसीसी के सहकर्मियों, वरिष्ठ अधिकारियों और मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और धैर्य सबसे जरूरी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/