Prakash veg

Latest news uttar pradesh

काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर सिपाही की कार्बाइन से अचानक चली गोली, 3 जख्मी

1 min read

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर शनिवार को ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। गोली सड़क पर लगी और गिट्टियां छिटककर पास में मौजूद दो दुकानदारों और एक अन्य व्यक्ति को लग गई। तीन लोग जख्मी हो गए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है जिस सिपाही की कार्बाइन से गोली चली वह मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था।

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव के हाथ और पैर में हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनते ही मंदिर परिसर और आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार जिस पीएसी सिपाही की कार्बाइन से गोली चली, वह मंदिर के गेट नंबर चार पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। घटना के बाद उसे चौक थाने ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि कार्बाइन किस परिस्थिति में गिरी और गोली कैसे चल गई।

बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल लोग फूल-माला का कारोबार करते हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत सामान्य है। वे खतरे से बाहर हैं। चिंता वाली कोई बात नहीं है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/