यूपी आंगनवाड़ी में 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, किस जिले में कितनी वैकेंसी, अंतिम तिथि कब, बिना परीक्षा चयन
1 min read
UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश की आंगनवाड़ियों में 12वीं पास महिलाओं के लिए बंपर भर्ती निकली है। राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आगरा, भदोही, प्रतापगढ़, अलीगढ़, मेरठ, बागपत, कन्नौज और बिजनौर समेत विभिन्न जिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं। इस भर्ती में चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। यानी बिना एग्जाम के ही मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने जिले के नोटिफिकेशन के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए हर जिले में आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपने जिले के नोटिफिकेशन के अनुसार तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।
किस जिले में कितनी वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि कब
भदोही – 108 वैकेंसी, अंतिम तिथि – 25 जुलाई 2026
आगरा – 386 वैकेंसी, अंतिम तिथि – 20 जुलाई 2026
प्रतापगढ़ – 250 वैकेंसी, अंतिम तिथि – 28 जुलाई 2026
अलीगढ़ – 237 वैकेंसी, अंतिम तिथि – 20 जुलाई 2026
फर्रुखाबाद -292 वैकेंसी, अंतिम तिथि – 20 जुलाई 2026
मेरठ – 180 वैकेंसी, अंतिम तिथि – 17 जुलाई 2026
बागपत – 261 वैकेंसी, अंतिम तिथि – 16 जुलाई 2026
कन्नौज- 125 वैकेंसी, अंतिम तिथि – 16 जुलाई 2026
बिजनौर – 260 वैकेंसी, अंतिम तिथि – 15 जुलाई 2026
कानपुर नगर – 259 वैकेंसी, अंतिम तिथि – 15 जुलाई 2026
ललितपुर – 75 वैकेंसी, अंतिम तिथि – 9 जुलाई 2026
कौन कर सकता है अप्लाई
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार ने 12वीं पास की है या इसके समकक्ष पढ़ाई की हो या इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो।
आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को आवेदिका की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 10वीं की मार्कशीट के आधार पर की जाएगी।
निवास: उम्मीदवार को जिले के ग्रामसभा/वार्ड (शहरी) का स्थायी निवासी भी होना जरूरी है। अन्य ग्राम सभा/वार्ड के रहने वाले दूसरे निवासी के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
– रिक्त पदों पर केवल महिला अभ्यर्थी ही फॉर्म भरने की पात्र होंगी।
UP Anganwadi Online Apply 2026: ऐसे करें आवेदन
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
– यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो New Applicant Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
– रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद कैप्चा दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
– रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर दोबारा लॉगिन करें।
– आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या अन्य), आयु, पता, मूल निवास, आय और जाति से जुड़ी सभी जानकारी सही-सही भरें।
– निर्धारित आकार में अपना पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
-सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित पात्रता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
आवेदन शुल्क नहीं
इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी उम्मीदवार मुफ्त में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
