Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बेचने के लिए जंगल में छिपाकर रखी थीं चोरी की बाइकें, पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

1 min read

देवरिया। जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल शोरूम से हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपितों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पांच नई मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। कार्रवाई तरकुलवा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई।
पुलिस के मुताबिक, 9/10 जून की रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान सिरवनिया धूस जंगल की तरफ से आ रहे एक युवक को रोका गया। पूछताछ में उसकी पहचान श्रावस्ती निवासी विमल पाण्डेय के रूप में हुई। उसके पास मिली बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर की जांच करने पर पता चला कि बाइक तरकुलवा थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है।
सख्ती से पूछताछ में विमल ने अपने साथियों भोला, कृष्णानंद तिवारी, आकाश और एक नाबालिग के साथ मिलकर तरकुलवा कस्बे स्थित गणेश ऑटो सेल्स के पीछे का ताला तोड़कर पांच नई मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की। आरोपितों ने बाइकें सिरवनिया धूस जंगल में छिपाकर रखी थीं और उन्हें बेचने की तैयारी में थे।
विमल की निशानदेही पर पुलिस ने बाकी आरोपितों को भी जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया और चोरी की अन्य चार मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं।
बताया जा रहा है कि 4 जून को गणेश ऑटो सेल्स के संचालक दीपक विश्वकर्मा ने शोरूम से नई बाइकें और नकदी चोरी होने की तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/