Prakash veg

Latest news uttar pradesh

देवरिया: 7 पर गैंगस्टर, पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, 43 वाहनों का किया चालान

1 min read
देवरिया। जनपद में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर देवरिया पुलिस ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में एक ओर जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई, वहीं गोवंश तस्करी और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
यातायात पुलिस ने शहर के बस स्टैंड, हनुमान मंदिर और कसया ओवरब्रिज क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों, बिना हेलमेट तथा तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना फिटनेस के चल रहे वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया। अभियान के दौरान कुल 43 वाहनों का ई-चालान किया गया जबकि 2 वाहनों को सीज कर दिया गया।
इसके साथ ही पुलिस ने गोवंश तस्करी में संलिप्त सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। थाना तरकुलवा और भाटपाररानी क्षेत्र के आरोपियों पर गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी संगठित रूप से अवैध गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
उधर थाना भटनी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित आरोपी सोनू राजभर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/