Prakash veg

Latest news uttar pradesh

‘ईश्वर शक्ति दें…’, मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

1 min read

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और समावादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों और यादव परिवार के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र और यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति श्री प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

समाजवादी पार्टी ने भी जताया दुख 

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल से भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की गई है। पार्टी ने लिखा कि श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/