Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 73 वाहनों का चालान

1 min read

पांच वाहन किए गए सीज, शहर में चला चेकिंग अभियान

देवरिया । सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में भटवलिया, बस स्टैंड, गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया रोड और रागिनी मोड़ पर विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान बिना लाइसेंस, बिना फिटनेस, बिना हेलमेट, तीन सवारी, नो पार्किंग में खड़े वाहन और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 73 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि पांच वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियानों से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होता है और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/