अमौसी जोन में विद्युत चोरी की एफ आई आर पर विद्युत संयोजन जारी
1 min read
लखनऊ। मध्यांचल के अमौसी जोन के मठाधीशों की कार गुज़ारी से उपभोक्ता पर विद्युत चोरी की एफ आई आर के बाद जारी हुआ विद्युत संयोजन आपको बता दे विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने उपभोक्ता जलालुद्दीन आवेदन संख्या-J7559356701 के परिसर में विद्युत चोरी पाए जाने पर बीते 28 अक्टूबर 2025 को मामला दर्ज किया था जिसके चलते उपभोक्ता से विभाग के अधिकारियों के बीच नोंक झोंक भी हुई थी महीनों विभाग के चक्कर लगाने पर उपभोक्ता को नया विद्युत संयोजन एफआईआर को दरकिनार कर नियमों ठेंगा दिखाते हुए जारी कर दिया गया अब सवाल ये उठता है कि अमौसी जोन में विद्युत संयोजन देने में ऊर्जा विभाग के किस नियम का अनुपालन किया गया जिससे कि चोरी जैसे मामलों में भी विद्युत संयोजन दिया गया

मुख्य अभियंता राजकुमार की भूमिका पर लगा प्रश्न चिन्ह
अमौसी जोन के मुखिया राजकुमार जोन में चल रही नियम विरुद्ध घटनाओं को मौन स्वीकृति प्रदान कर खुद को मामलों से अनजान बता धारा के प्रवाह के साथ हिलोरे मारते हुए नजर आ रहे है जोन में चल रहे नियम विरुद्ध कार्यों की मुख्य अभियंता को भनक तक नहीं लगे ये बड़ी चौंकाने वाली बात है पूर्व मुख्य अभियंता महफूज आलम को कार्यों में लापरवाही बरतने के चलते प्रबंध निदेशक के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा था वही वर्तमान समय में मुखिया राजकुमार उसी राह पे कदम से कदम मिला चलते हुए नजर आ रहे है ।
अधिशाषी अभियंता कलेक्शन जय सिंह लापरवाही की कतार में सर्वप्रथम
अमौसी ज़ोन के कलेक्शन अधिशाषी अभियंता जय सिंह नवीन तैनाती के बाद से बड़ी गंभीरता से नए विद्युत संयोजन देने में जुट है लेकिन ये गंभीरता आम जनमानस के लिए नहीं विशेष लोगो के लिए है जहां एक ओर विद्युत संयोजन देने में तमाम विभागीय परीक्षाओं में सफल उपभोक्ताओं को नया विद्युत संयोजन दिया जाता है तो कहीं विद्युत चोरी के दर्ज मामले में साठ गांठ दल के सदस्यों द्वारा मामला निपटा कर नया विद्युत संयोजन देने का काम बेखौफ जारी है अब देखना होगा कि प्रलय आने तक ये खेल यूं ही जारी रहता है या जिम्मेदार अपनी जमीदारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाते हुए इन लापरवाह अधिकारियों को जोन से बाहर का रास्ता दिखा कर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए स्वच्छ वातावरण का प्रबंध करेंगे ये भविष्य के गर्भ में है ।
