Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव, भाई प्रतीक यादव के निधन पर ट्वीट कर जताया शोक

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र व राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया ।

प्रतीक यादव के निधन की खबर ने उनके हर करीबी को चौका दिया है।

प्रतीक यादव को कुछ समय पहले स्वस्थ ठीक न होने के चलते लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे थे ।

38 वर्षीय प्रतीक यादव अपने परिवार के राजनैतिक बैकग्राउंड से दूर रियल स्टेट और फिटनेस (जिम) सेक्टर में काम करते थे ।

मौत के कारण जानने के लिए सीएमओ ने चार डॉक्टरों की एक टीम बनाई है वही केजीएमयू ने दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम गठित की है ।

0Shares