Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अधिवक्ता मौत प्रकरण में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

1 min read

देवरिया। जनपद के बरहज क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
बताया गया कि 5 अप्रैल को बरहज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मृत्यु के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना अभी जारी है। इस बीच करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू भैया द्वारा मृतक के परिजनों से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर मामले में तत्कालीन उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी का नाम एफआईआर में शामिल करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 196(1) के तहत मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह को नामित किया गया है।
एडीएम को निर्देश दिया गया है कि वह प्रकरण की अभिलेखीय और स्थलीय जांच कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/