Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यातायात नियम तोड़ने पर 128 वाहनों का चालान, 4 सीज

1 min read

देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बुधवार को यातायात पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, कसया रोड और सीसी रोड पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सवारी भरने के लिए गलत तरीके से खड़े बस, जीप, ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस के चल रहे वाहनों पर भी सख्ती बरती गई। नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया, जबकि रागनी मोड़ स्टैंड पर चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए कुल 128 वाहनों का ई-चालान किया और 4 वाहनों को सीज किया। पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/