Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। जनपद के कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहताब अली उर्फ मेहताब निवासी सिवान (बिहार) को देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से हीरो होंडा स्प्लेंडर (UP 61AZ 2037) बरामद हुई।
गौरतलब है कि 11 अप्रैल को गाजीपुर निवासी शैलेश यादव ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि सोंदा क्षेत्र में आराम के दौरान अज्ञात व्यक्ति बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/