नवागत एसपी ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण
1 min read
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान मॉनिटरिंग सेल, आईजीआरएस, डीसीआरबी, सम्मन सेल, आंकिक शाखा, जनसुनवाई, जनसूचना सेल व साइबर थाना का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को शीघ्र निस्तारण को कहा।
एसपी ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्यवाही की जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
