Prakash veg

Latest news uttar pradesh

युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। जनपद के सुरौली अति चर्चित सुरौली थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 28 मार्च को भटजमुआव के पास गेहूं के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र निवासी रवि प्रकाश के रूप में हुई, जो देवरिया में एक फ्रूट सप्लायर कंपनी में कार्यरत था। इस मामले में मृतक के ससुर की तहरीर पर 1 अप्रैल को हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। रविवार को सुरौली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तिवई बैदा मार्ग स्थित बिंदवलिया पुल के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में करन भारती, धनंजय, पंकज भारती, अरुण कुमार (सभी निवासी पैकौली सुरौली) और आकाश यादव (निवासी नगवा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, लाठी, कड़ा, अंगूठी और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 28 मार्च को रास्ते में लिफ्ट देने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने युवक की पिटाई कर दी और मोटरसाइकिल चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को खेत में फेंककर फरार हो गए थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/