Prakash veg

Latest news uttar pradesh

1631 लाभार्थियों को मिले सहायक उपकरण

1 min read

देवरिया। आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1631 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत के 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में 192 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 533 ट्राइसाइकिल, 275 व्हीलचेयर, 514 हियरिंग एड, 354 वॉकिंग स्टिक, 109 स्मार्ट केन तथा 56 टीएलएम किट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और दिव्यांगजनों को सम्मान के साथ मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह और कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में पारदर्शिता के लिए क्यूआर कोड व फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह सहित अन्य जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/