Prakash veg

Latest news uttar pradesh

24 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक सकुशल बरामद

1 min read

देवरिया। जनपद के गौरीबाजार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार दर्ज गुमशुदगी के मामले में ग्राम देवगांव गोरही टोला निवासी 13 वर्षीय सुधांशु को 6 अप्रैल को पूर्वी ढाला के पास से बरामद किया गया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह घरेलू बात से नाराज होकर घर से चला गया था। पुलिस ने बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। बरामदगी टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव व कांस्टेबल मुमताज अंसारी शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/