यातायात नियमों के उल्लंघन पर 112 वाहनों का चालान
1 min readदेवरिया।यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर बस स्टैंड और कसया ओवरब्रिज क्षेत्र में अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।
इस दौरान सड़क पर सवारी भरने वाले बस, जीप, ऑटो और ई-रिक्शा के साथ ही बिना लाइसेंस व फिटनेस के चलने वाले वाहनों के खिलाफ चालान किया गया। बिना हेलमेट और तीन सवारी बाइक चालकों पर भी कार्रवाई हुई।
अभियान में कुल 112 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियानों से नियमों का पालन होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
