देवरिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के न्यू कॉलोनी स्थित अवैध रूप से संचालित एक निजी अस्पताल पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया।
टीम ने बताया कि आविका क्लिनिक का नाम बदलकर तृषिका क्लिनिक के नाम से अस्पताल संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर व जनरल वार्ड का निरीक्षण किया गया, लेकिन मौके पर अस्पताल से संबंधित कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक को सील करने की कार्रवाई की।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और अवैध अस्पताल बंद होने तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी टीम में अरुण शाही, सूरज आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
शाम होते ही थम जाती है रफ्तार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से अहिमामऊ तक लगा भीषण जाम
लखनऊ प्राणी उद्यान में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व मत्स्य दिवस
डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत बने आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष, संजय सिंह ने दी बधाई