Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी में इस कॉलोनी का नाम भरतपुर होगा, योगी ने राम का प्रसंग को सुनाकर बताई नामकरण की वजह

1 min read

यूपी के बहराइच में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरथापुर गांव के नाम से पुनर्वासित की जा रही कॉलोनी का नाम भरतपुर रखा है। उन्होंने कहा कि वनवास के दौरान भगवान राम की जगह भरत ने गद्दी संभाली थी और भाई-भाई के बीच प्रेम का संदेश दिया था। उन्हीं के नाम पर कॉलोनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्र में ही भगवान राम युद्ध जीत गए अयोध्या अपने भाई भारत से मिलने आए थे। दोनों में भाई का प्रेम दिखा। आज ग्राम भरतपुर के लोग का विस्थापन सेमरहना में किया जा रहा है। सिमरन और भरतपुर के लोगों के बीच भाई जैसा प्रेम रहे इसलिए इस कॉलोनी का नाम भरतपुर रखा जाए। कॉलोनी में सीसी रोड, लाइट, बिजली, पानी, अन्नपूर्णा भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र और स्कूल होंगे। इंटरलाकिंग, पानी पाइप लाइन और दूसरे विकास कार्यों के लिए अलग अलग मदों में धनराशि आवंटित की है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे बिजली पानी सड़क नहीं जानते हैं। वन्यजीवों, मगरमच्छ और क्रोकाडाइल के बीच जीवन बसर करने वालों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दी जाएं। खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं।

डीएम को निर्देश दिया कि 748 वर्ग फुट जमीन में आवास बेतरतीब नहीं बने। कालोनी का नमूना मंच पर दिखाया गया। उन्होंने कहा कि समय सीमा के अंदर कार्य हो जाएं। इसके लिए अभियान चलाया जाए। शारदीय नवरात्र में गृह प्रवेश हो सके। पैसे की कमी नहीं। डबल इंजन सरकार आपके हितों के लिए कर रही है। सीएम ने कहा कि बहराइच के छह वन ग्रामों को राजस्व गांवों के रूप में दर्जा दे दिया गया है। बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, महारागंज, श्रावस्ती आदि जिलों में वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों के रूप में दर्जा दिया जा रहा है। ऐसे अन्य गांवों को भी शासन की सुविधाओं से आच्छादित किए जाने की योजना है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम नवमी पर उत्सव जैसे माहौल पर कहा कि देवी मंदिरों में भारी भीड़ जुट रही है। अब त्योहारों पर सड़कों पर उत्सव जैसा माहौल रहता है। 2017 से पहले सन्नाटा रहता था। लोग दंगाइयों और माफियाओं को प्रश्रय देते थे। अब,मां पाटेश्वरी, मां ललिता देवर, मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए लाखों लोग आ रहे हैं। भारत से ही नहीं नेपाल से भी आ रहे। राम नवमी पर अयोध्याा में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई।

पूर्व में सरकारों ने प्रदेश की धारणा ऐसी बनाई थी कि दंगे फसाद होते थे। लोग दंगाइयों को प्रश्रय देते थे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के को कॅरिडोर बनाया। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर उत्सव बढ़ा रहा है। इस जनपद में लोगों ने दंगा कराया। हमने प्रदेश के खजाने से बाढ़ को रोका है। सड़क बनाने में खर्च कर रहे हैं। जातीय भेदभाव का स्थान नहीं है। प्रदेश की 25 करोड़ जनता के हित में खजाने से काम कर रहे। अगर 2017 से पूर्व ऐसा हो गया था तो भरथापुर का पुर्नवास पहले हो गया होता। हम एकता के सूत्र में बांधकर एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में काम कर रहे। उत्तर प्रदेश का नागरिक है तो उसको पुर्नवास और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। इस दौरान प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी सम्बोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डे सभी भाजपा विधायक व पदाधिकारी मौजूद थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नाव सरयू जी की धारा में विलीन हो गई। और उसमें नौ लोगों की मौत हो गई। दर्जन भर लोगों को बचा लिया गया । मैं वहां खुद गया और देखा जहां पर दुर्घटना हुई है वहां क्रोकोडाइल की खतरनाक प्रजातियां रहती हैं। उनकी पीड़ा को महसूस किया। कैसे लोग रह रहे हैं। मैं गांव की स्थिति देखा तो लगा इन लोगों की गलती क्या था। न बिजली, न सड़क और पक्का मकान, शौचालय नहीं। नदी का पानी पी रहे। बच्चों की गलती क्या जिन लोगों ने सड़क बिजली नहीं देखी। जंगल के बीच में हाथी बाघ का खतरा, नदी से मगर मच्छ का खतरा। जंगल में विषैले सांप का खतरा उसमें 500 लोग रह रहे थे। अब भरथापुर से लोकर विस्थापित करके मोतीपुर में सम्पन्न हो रहा है।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/