Prakash veg

Latest news uttar pradesh

गो रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ कि मौत पर मथुरा में मचा बवाल।

1 min read

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में गो रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ (फरसा वाले बाबा) की मौत के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर जमकर बवाल शुरू हो गया। यहां के कोसी इलाके में आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गो रक्षक संत चंद्रशेखर जोकि ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर हैं। उन्हें शनिवार तड़के करीब चार बजे गो तस्करी की सूचना मिली, सूचना मिलते ही बाबा ने मोटरसाइकिल से  तस्करों का पीछा किया तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे  मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फरसा वाले बाबा कि मौत कि ख़बर सुनते ही आस पास के इलाके के बड़ी संख्या में गौ रक्षक और उनके समर्थक आक्रोशित होकर दिल्ली आगरा हाईवे वे पर इकट्ठा हो गए और उनका गुस्सा फूट पड़ा गुस्साए हुए लोगों ने हाईवे से गुजर रहे वाहनों और पुलिस कर्मियों पर पथराव किया, जिससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, जिसके बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया जिसके बाद हालात को काबू करने के लिए  मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। वहीं गुस्साएं हुए लोगों ने आरोप लगाया कि फरसा वाले बाबा की मौत कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि गो तस्करों ने जानबूझकर उन्हें टक्कर मारी है, उन्होंने सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं इस घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को इस मामले में जांच करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्ता कार्रवाई होगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/