Prakash veg

Latest news uttar pradesh

उद्घाटन के 48 घंटे बाद ही धंसी ग्रीन कॉरिडोर की सड़क, सपा मुखिया का सरकार पर तंज।

1 min read

लखनऊ। में बने ग्रीन कॉरिडोर के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है।  खाटू श्याम मंदिर के पास न्यू हैदराबाद जाने वाली सड़क धंस जाने के कारण यहां गहरा गड्ढा खोद कर मरम्मत का कार्य चल रहा है। आपको बता दें ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन बीते शुक्रवार 13 मार्च  को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। उद्घाटन में सड़क के किनारे जो फूल लगाये गए थे, अभी पूरी तरह से सूखे भी नहीं थे कि ग्रीन कॉरिडोर को बंद करना पड़ा। उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि लगभग 28 किलोमीटर लंबे इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 7,710 करोड़ रूपये है। यह जो कॉरिडोर है, वह दोनों रिंग रोड, शहीद पथ और किसान पथ को आपस में जोड़गा जिससे यात्रा का समय बचेगा और लोगों को जाम का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। हांलाकि सड़क धंसने  पर प्रशासन का कहना है कि सीवर लाइन फटने से बगल की सड़क धंस गई जिसकी मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।
वहीं विपक्ष को सरकार पर हमला करने का एक और मौका मिल गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा ”अभी तो उद्घाटन में सजे फूल भी नहीं सूखे थे… जो 2-3 दिन पहले ग्रीन था, अब विलीन हो गया… ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार ने अपना रंग दिखा दिया। अब भाजपा सरकार ख़ुद से वसूली करवाएगी या ख़ुद पर बुलडोज़र चलवाएगी?”।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/