Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी चुनाव: विरोधियों पर वाणी के तीखे तीरों के साथ अब ‘छड़ी’ चलाएंगे राजभर, पार्टी को मिला सिंबल

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अखिलेश यादव के साथ धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे ओमप्रकाश राजभर अपने राजनीतिक विरोधियों खासकर भाजपा पर जमकर जुबानी तीर छोड़ रहे हैं। अब वे इसके साथ ‘छड़ी’ भी चलाएंगे। चुनाव आयोग ने उनकी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चुनाव चिन्ह छड़ी आवंटित कर दिया है। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

0Shares