एसपी ने बनकटा थाने का किया वार्षिक निरीक्षण
1 min read
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बुधवार को बनकटा थाने का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना, हवालात, आरक्षी बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, महिला सहायता कक्ष, बीट सूचना व आगंतुक रजिस्टर सहित मिशन शक्ति केंद्र की स्थिति की समीक्षा की।
एसपी ने थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों को साफ-सफाई, अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं, वारंटों और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण जांच को कहा।
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए नियमित गश्त, संदिग्धों की निगरानी और ग्राम चौपाल के माध्यम से जनसंवाद बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान अंशुमन श्रीवास्तव व दिनेश कुमार मौर्य मौजूद रहे।
