पुलिस अधीक्षक ने कई चौकी इंचार्ज व थानाध्यक्ष बदले
1 min readदेवरिया। जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने तत्काल प्रभाव से कई उपनिरीक्षकों, निरीक्षकों व अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक आशीष राय को चौकी प्रभारी श्रीरामपुर तथा उप निरीक्षक मनीष सिंह को भुजौली चौकी, उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह को कपरवार और उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को रामपुर बुजुर्ग स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में उप निरीक्षक जय सिंह यादव को चौकी प्रभारी भिंगारी बाजार, अनित कुमार राय को चौकी प्रभारी सिविल लाइन, अजय कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी क़स्बा भटनी, प्रमोद कुमार को थाना भटनी, इन्द्रेश कुमार को चौकी प्रभारी मझौली राज व सुशांत कुमार सिंह को चौकी प्रभारी सेंटर में नई तैनाती दी गई है। हेड कांस्टेबल इन्द्रजीत कुमार, मुकेश कुमार शाह तथा कांस्टेबल सोनू कुमार, संगीता सिंह, जयदीप दूबे व संग्राम यादव के भी तबादले किए गए हैं।
वहीं निरीक्षक स्तर पर राहुल सिंह को प्रभारी निरीक्षक सुरौली से खुखुन्दू, दिनेश कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष खुखुन्दू से सलेमपुर तथा महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी को सलेमपुर से प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है। अविनाश मौर्य को कोतवाली से एसएसआई सुरौली नियुक्त किया गया है।
इन तबादलों को प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
