मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 161 जोड़ों का हुआ विवाह
1 min read
देवरिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राजकीय आईटीआई/केंद्रीय विद्यालय परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कुल 161 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 154 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह तथा 7 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी देवरिया सदर सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़ा ₹1 लाख व्यय का प्रावधान है। इसमें ₹60 हजार कन्या के खाते में, ₹25 हजार की उपहार सामग्री तथा ₹15 हजार आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।
