Prakash veg

Latest news uttar pradesh

कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा कथित हंगामा दुर्भाग्यपूर्ण 

1 min read

 देवरिया। पूर्व मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कांग्रेस पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के जरिए भारत वैश्विक मंच पर तकनीकी नेतृत्व प्रदर्शित कर रहा था, तब कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा कथित हंगामा दुर्भाग्यपूर्ण रहा।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसे व्यवहार से देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है। पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रहित से ऊपर दलगत राजनीति को रखती है और वैश्विक अवसरों पर भी राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता समझती है कि कौन भारत को सशक्त बनाने में लगा है और कौन उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/