Prakash veg

Latest news uttar pradesh

समाजवाद के अक्षय वटवृक्ष थे आचार्य नरेंद्र देव : चंद्रभूषण 

1 min read

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव समाजवाद के अक्षय वटवृक्ष थे, जिन्होंने आजीवन समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने बताया कि आचार्य नरेंद्र देव स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी रहे तथा काशी विद्यापीठ और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति पद को सुशोभित किया। वर्ष 1934 में समाजवादी धारा के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे विधानसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रहे।
चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि आचार्य का सपना शोषणमुक्त, वर्गविहीन समाज का निर्माण था। उन्होंने “बौद्ध धर्म दर्शन”, “अभिधर्मकोश” और “राष्ट्रीयता और समाजवाद” जैसी महत्वपूर्ण कृतियों की रचना की। कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/