मुराडीह पहुँच सपा के प्रतिनिधिमंडल ने जताया शोक
1 min read
प्रभारी निरीक्षक अजय गोंड़ की हत्या पर सरकार पर तंज
देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल देवरिया सदर क्षेत्र के ग्राम मुराडीह पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाने में तैनात रहे दिवंगत प्रभारी निरीक्षक अजय गोंड की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बताया। नेताओं ने कहा कि घटना के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होना गंभीर चिंता का विषय है।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव कानूनी व सामाजिक सहयोग का आश्वासन दिया। पार्टी ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष व्यास यादव समेत कई सांसद व पदाधिकारी मौजूद रहे।
