Prakash veg

Latest news uttar pradesh

प्रो. दर्शना सर्वोच्च साहित्यकार सम्मान से विभूषित

1 min read

देवरिया। स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज के राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर दर्शना श्रीवास्तव को उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री दीप साहित्यिक सेवा संस्थान, गोरखपुर द्वारा सर्वोच्च साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट साहित्य सृजन और समाज के वंचित वर्गों के लिए सतत कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि प्रोफेसर दर्शना लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, समाजसेवा और साहित्य सृजन से सक्रिय रूप से जुड़ी हैं। उनका प्रकाशित शोध प्रबंध “गन्ना किसान आंदोलन का आंचलिक यथार्थ” पूर्वी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की समस्याओं पर केंद्रित पहला महत्वपूर्ण शोध कार्य है, जिसकी विद्वानों द्वारा सराहना की गई है। वर्तमान में वे महिला समस्याओं पर आधारित कहानी संग्रह पर कार्य कर रही हैं।
सम्मान मिलने पर जिला जज अयोध्या सुरेंद्र मोहन सहाय, प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शम्भूनाथ तिवारी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं गणमान्यजनों ने उन्हें बधाई दी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/