Prakash veg

Latest news uttar pradesh

चुनौती नहीं, प्रेरणा का अवसर है परीक्षा काल – डीएम

1 min read

देवरिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया खास के माधव सभागार में कक्षा 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विदाई एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि परीक्षा चुनौती नहीं बल्कि प्रेरणा का अवसर है। यह केवल पढ़े गए ज्ञान की ही नहीं, बल्कि अचानक आने वाली परिस्थितियों से जूझने की क्षमता की भी परीक्षा होती है। संयम, समर्पण और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता से किया गया परिश्रम निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देता है।
विशिष्ट अतिथि देवरिया मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तनाव नहीं, अनुशासन और संतुलन अपनाने से सफलता मिलती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच. के मिश्र ने रहीम के दोहे का उदाहरण देते हुए लक्ष्य पर एकाग्र रहने की सीख दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मुन्नीलाल शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/