Prakash veg

Latest news uttar pradesh

भारत के ख़िलाफ़ मैच से हटने का पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप सफ़र पर क्या असर पड़ सकता है?

1 min read
अगर पाकिस्तान और भारत की टीमें सुपर-8 में पहुँचती हैं, तो दोनों अलग-अलग ग्रुप में होंगी. यानी यह दोनों टीमें शुरुआती चरण के बाद सेमीफ़ाइनल या फ़ाइनल में ही आमने-सामने आ सकती हैं.

सात फ़रवरी से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत के ख़िलाफ़ अपना ग्रुप मैच खेलने से इनकार करने के बाद प्रशंसकों के मन में कई सवाल हैं.

सबसे अहम सवाल ये है कि इस फ़ैसले का पाकिस्तान के वर्ल्ड कप सफ़र पर क्या असर पड़ सकता है?

वे यह भी पूछ रहे हैं कि अगर दोनों टीमें नॉकआउट स्टेज में आमने-सामने होती हैं, तो क्या तब भी पाकिस्तान यही फ़ैसला करेगा?

भारत और पाकिस्तान की टीमों को टी-20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मुक़ाबलों के लिए बनाए गए चार ग्रुपों में से ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है.

इन मुक़ाबलों के बाद हर ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी.

अगर पाकिस्तान और भारत की टीमें सुपर-8 में पहुँचती हैं, तो दोनों अलग-अलग ग्रुप में होंगी.

यानी यह दोनों टीमें शुरुआती चरण के बाद सेमीफ़ाइनल या फ़ाइनल में ही आमने-सामने आ सकती हैं.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/