पाकिस्तान के भारत के साथ मैच नहीं खेलने की घोषणा पर क्या बोली बीसीसीआई?
1 min read
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करने की पाकिस्तान की घोषणा पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी है.
राजीव शुक्ला ने कहा, “आईसीसी का बयान आया है जिसमें उन्होंने खेल भावना को लेकर कहा है. हम आईसीसी से पूरी तरह सहमत हैं. बीसीसीआई इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी, जब तक आईसीसी से हमारी बातचीन ना हो जाए.”
इस मामले में आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को चेतावनी दी है.
आईसीसी ने कहा है कि ‘वो उम्मीद करता है कि पीसीबी एक आपसी सहमति वाला समाधान निकाले, जो सभी संबंधित पक्षों के हितों की रक्षा करता हो.’
आईसीसी ने पाकिस्तान के इस फ़ैसले के ‘दूरगामी परिणाम’ होने की बात भी कही है.
भारत और श्रीलंका में 7 फ़रवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने जा रहा है जो आठ मार्च तक चलेगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फ़रवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुक़ाबला तय है.
