Prakash veg

Latest news uttar pradesh

संत रविदास का जीवन समता, श्रम और आस्था की त्रिवेणी – कामता

1 min read

देवरिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास के माधव सभागार में लोक संत रविदास जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृहस्थ संत कामता प्रसाद ने कहा कि संत रविदास का जीवन समता, श्रम और आस्था का अद्भुत संगम है। उन्होंने बताया कि संत रविदास ने कठोर कर्मकांड और सामाजिक भेदभाव को चुनौती देते हुए भक्ति को ईश्वर प्राप्ति का सहज मार्ग बनाया। “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने संत रविदास के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए उनके भजन का सस्वर गायन भी किया, जिस पर छात्रों ने तालियों से सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने संत कामता प्रसाद का सम्मान किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/