राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन
1 min read
देवरिया(प्रकाश वेग)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिषद परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने से हुई। इसके उपरांत कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई, जहां दो मिनट का मौन रखकर बापू एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि महात्मा गांधी स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रभावशाली नेता थे। सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित उनके आंदोलन ने देश को आजादी दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में जन्मे बापू की 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिरला हाउस में हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरा देश शोकाकुल हो गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
