Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पी डी ए प्रहरी सम्मान अभियान, 30 बूथों के  कार्यकर्ता सम्मानित

1 min read

देवरिया। समाजवादी पार्टी द्वारा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा पी डी ए प्रहरी सम्मान अभियान पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु राज यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत पार्टी के बूथ लेवल एजेंटों बी एल ए एवं प्रभारी कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस दौरान अमरीबाजार, चैनपुर, कन्हौला, सिरसिया, अर्जुनडीह, बभनौली, बागापार, बसंतपुर, करज, भूरीपाकड़, अमवा, नरयणपुर, रामपुर गौनरिया, विशुनपुरा, पहाड़पुर सहित 16 गांवों के कुल 30 बूथों के बी एल ए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को नेताजी की तस्वीर, पार्टी का झंडा, लाल टोपी एवं गमछा भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही मतदाता सूची दुरुस्तीकरण व नए मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/