Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे नीति–2025 पर बैठक आयोजित

1 min read

 

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति–2025 के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक में होटल, उद्योग एवं व्यापार से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सीडीओ ने नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि इच्छुक लोग अपने आवास के अतिरिक्त कक्ष पर्यटकों को किराये पर देकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शहरी व ग्रामीण होम स्टे में अधिकतम छह कक्ष अथवा 12 बेड की अनुमति होगी।

केवल भवन का वैध स्वामी ही पंजीकरण के लिए पात्र होगा। नीति के उल्लंघन पर पंजीकरण निरस्त किया जा सकता है। आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ इच्छुक लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/