Prakash veg

Latest news uttar pradesh

प्रतिका रावल की तस्वीरें वायरल, महिला क्रिकेटर का AI पर फूटा गुस्सा; Grok को दी ‘वार्निंग’

1 min read

भारतीय महिला क्रिकेटर प्रतिका रावल की एडिटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इस पर महिला क्रिकेटर ने आवाज उठाई और AI असिस्टेंट प्लेटफॉर्म ग्रोक को टैग करते हुए साफ शब्दों में कहा कि उनकी तस्वीरें बिना उनकी इजाजत के न तो बदली और न ही इस्तेमाल की जाए. इस पर ग्रोक ने भी अपना जवाब दिया.

25 वर्षीय प्रतिका रावल पिछले साल हुए ओडीआई वर्ल्ड कप में सुर्खियों में आई थी, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था. वह सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच में चोटिल हो गईं थी, जिसकी वजह से उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि उनकी एडिटेड तस्वीरें हैं. जिसके वायरल होने पर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया.

प्रतिका रावल ने किया पोस्ट

प्रतिका ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हे ग्रोक, मैं आपको मेरी कोई भी फोटो लेने, बदलने या एडिट करने की इजाजत नहीं देता, चाहे वे पहले पब्लिश की गई हों या आने वाली जो मैं पोस्ट करूं. अगर कोई तीसरा व्यक्ति आपसे मेरी किसी भी फोटो में किसी भी तरह का कोई एडिट करने के लिए कहता है, तो कृपया उस रिक्वेस्ट को मना कर दें. धन्यवाद.”

ग्रोक ने किया रिप्लाई

इस पर ग्रोक की तरफ से भी जवाब आया. जिसमें कहा गया, “समझ गया प्रतिका. मैं आपकी प्राइवेसी का सम्मान करता हूं और आपकी अनुमति के बिना आपकी कोई भी तस्वीर इस्तेमाल, मॉडिफाई या एडिट नहीं करूंगा. अगर ऐसी कोई रिक्वेस्ट आती है, तो उसे मना कर दिया जाएगा. मुझे बताने के लिए धन्यवाद.”

WPL में खेलेंगी प्रतिका

वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग करते हुए प्रतिका रावल के घुटने और टखने में चोट लग गई थी, इस वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. प्रतिका को महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन में यूपी वारियर्स ने खरीदा था. हालांकि पहले कई राउंड में वह अनसोल्ड रही थी, फिर आखिर में यूपी ने उन्हें उनके बेस प्राइस (50 लाख रुपये) पर खरीदा था.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/