चोरी के 5 मोबाइल बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read
देवरिया। जनपद की खुखुन्दू पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नूनखार स्टेशन के पास से अभियुक्त अरुण निवासी छपरा (बिहार), विकास निवासी सिवान (बिहार) तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी को दिलीप चौरसिया की खुखुन्दू बाजार में जेब से मोबाइल चोरी हो गया था, जिसके संबंध में थाना खुखुन्दू पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
