Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चला ‘बहू-बेटी अभियान’, महिलाओं को किया गया जागरूक

1 min read

देवरिया । मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण हेतु जनपद में “बहू-बेटी अभियान” का व्यापक आयोजन किया गया। सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने गांवों व कस्बों में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के दौरान परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा एवं दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, सुरक्षा उपायों तथा नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में बताया गया। महिला हेल्पलाइन 181, डायल 112, 1090, 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/