Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Holika Dahan Upay: होलिका दहन के समय मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय

1 min read

Holika Dahan Upay 2025 in hindi: हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025, गुरुवार को है। 13 मार्च को भद्राकाल पूर्णत: मध्यरात्रि 11 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 26 मिनट पर प्रारंभ होगा और देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि होलिका दहन के समय कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जानें होलिका दहन के उपाय-

1. सरसों के दाने: होलिका दहन के समय अग्नि में सरसों के दानों को अपने ऊपर से सात बार घुमाकर डालना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नेगेटिविटी दूर होती है और आर्थिक लाभ होता है।

 

2. होलिका की राख: होलिका दहन की राख को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ होता है।

3. गोमती चक्र: होलिका दहन की रात शिवलिंग पर गोमती चक्र चढ़ाना चाहिए और इसे अगले दिन लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यावसायिक उन्नति व आर्थिक तरक्की प्राप्त होती है।

4. सूखा नारियल: होलिका दहन के समय नारियल को होलिका की अग्नि में चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

5. मां लक्ष्मी की पूजा: होलिका दहन की रात को मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए और उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/