Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Haryana Nikay Chunav Result 2025: हरियाणा में अब ट्रिपल इंजन की सरकार, 10 में से 9 शहरों में BJP के मेयर, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

1 min read

Haryana Nikay Chunav Result 2025: हरियाणा नगर निकाय चुनाव में 10 में से 9 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट्स ने जीत का परचम लहराया है, तो वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है। कांग्रेस पार्टी का किसी भी निगम में खाता तक नहीं खुल सका है। यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भी कांग्रेस पार्टी अपना खाता नहीं खोल पाई है। सिरसा से भी बीजेपी की जीत हुई है। यहां से भी भारतीय जनता पार्टी का चेयरमैन बना।

हरियाणा में मेयर पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने पानीपत, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत, फरीदाबाद और यमुनानगर की 9 सीटों पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मानेसर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव से बीजेपी की उम्मीदवार हार गई। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुंदर लाल को करारी शिकस्त दी।

नगर निगम विजयी उम्मीदवार दल
पानीपत कोमल सैनी भाजपा
गुरुग्राम राज रानी भाजपा
रोहतक राम अवतार वाल्मीकि भाजपा
हिसार प्रवीण पोपली भाजपा
करनाल रेणु बाला गुप्ता भाजपा
अंबाला शैलजा सचदेवा भाजपा
सोनीपत राजीव जैन भाजपा
फरीदाबाद प्रवीण जोशी भाजपा
यमुनानगर सुमन बहमनी भाजपा
मानेसर डॉ. इंद्रजीत यादव स्वतंत्र

जनता ने ट्रिपल इंजन सरकार पर मुहर लगाई- सीएम सैनी

भारतीय जनता पार्टी की नगर निकाय चुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री सैनी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘आज आए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में हरियाणा की जनता ने ट्रिपल इंजन सरकार पर अपनी मुहर लगाई है। मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। चुनाव आयोग और सभी अधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारी स्थानीय निकाय सरकार और यह ट्रिपल इंजन सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/