Prakash veg

Latest news uttar pradesh

JEE Main Exam 2025: जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप का jeemain.nta.nic.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

1 min read
jee

जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जनवरी 2025 को किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है उन्हें सिटी स्लिप का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही परीक्षा के लिए सिटी स्लिप को जारी कर सकता है। जेईई मेन 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर, अपनी ट्रैवल की तैयारी कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को बता दें कि सिटी स्लिप का उपयोग सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। एनटीए परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को परीक्षा से 4-5 दिन पहले जारी करेगा।

JEE Main 2025 Exam City Slip: जेईई मेन 2025 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘JEE Main 2025 Exam City Slip’ लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी।

5. अब आप अपनी जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप को ध्यान से चेक कीजिए।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पेपर-1 बीई और बीटेक के लिए परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को करेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। पेपर टू बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए परीक्षा 30 जनवरी को दोपहर तीन बजे से 6 बजे तक ली जाएगी। परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/