Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Modi Cabinet Ministers List: ऐसा है पीएम नरेंद्र मोदी का नया मंत्रिमंडल, यहां देखें पूरी लिस्ट

1 min read

PM Modi Cabinet Ministers List प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Modi Oath) ने रविवार को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेकर इतिहास रच दिया। नरेंद्र मोदी जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। राजनाथ सिंह अमित शाह नितिन गडकरी शिवराज सिंह चौहान निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

Modi Cabinet List: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ (PM Oath Ceremony) ले ली है। राष्ट्रपति भवन में सवा सात बजे मोदी के साथ करीब 40 मंत्री शपथ ली। शनिवार को ही एनडीए के सहयोगी दलों (NDA) के बीच इसपर सामंजस्य बना लिया गया था कि किस-किस सांसद को मंत्रिपरिषद (Modi Ministers List) में जगह मिलेगी।

लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha Election 2024 Result ) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 240 और एनडीए (NDA) ने 293 सीटें जीतीं हैं। जबकि तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने 16 और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 12 सीटें जीती हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की तरह लगातार तीन बार (1952, 1957 और 1962) का आम चुनाव जीतकर, नरेंद्र मोदी भी तीसरी बार प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) बन गए हैं।

 मंत्री का नाम (Minster Name)   रैंक (Rank)  विभाग (Department) 
 राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  कैबिनेट मंत्री
 अमित शाह (Amit Shah)  कैबिनेट मंत्री
 नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)  कैबिनेट मंत्री
 जेपी नड्डा (JP Nadda)  कैबिनेट मंत्री
 शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)  कैबिनेट मंत्री
 निर्मला सीतारमण  कैबिनेट मंत्री
 सुब्रह्मण्यम जयशंकर  कैबिनेट मंत्री
 मनोहर लाल  कैबिनेट मंत्री
 हरदनहल्ली देवगौड़ा कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy)  कैबिनेट मंत्री
 पीयूष गोयल (Piyush Goel)  कैबिनेट मंत्री
 धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan)  कैबिनेट मंत्री
 जीतन राम मांझी (Jitanram Manjhi)  कैबिनेट मंत्री
 राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) (Rajeev Ranjan Singh)  कैबिनेट मंत्री
 सर्बानंद सोनोवाल (Sarbanand Sonowal)  कैबिनेट मंत्री
 डॉ वीरेंद्र कुमार (Virendra Kumar)  कैबिनेट मंत्री
 राममोहन नायडू (Ram Mohan Naidu)  कैबिनेट मंत्री
 प्रल्हाद जोशी (Prahlad Joshi)  कैबिनेट मंत्री
 जुएल ओरांव (Jual Oram)  कैबिनेट मंत्री
 गिरिराज सिंह (Giriraj Singh)  कैबिनेट मंत्री
 अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw)  कैबिनेट मंत्री
 ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  कैबिनेट मंत्री
 भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav)  कैबिनेट मंत्री
 गजेन्द्र सिंह शेखावत  कैबिनेट मंत्री
 अन्नपूर्णा देवी (Annpurna Devi)  कैबिनेट
 किरेन रिजिजू (Kiran Rijiju)  कैबिनेट मंत्री
 हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri)  कैबिनेट मंत्री
 डॉ मनसुख मंडाविया (Dr Mansukh Mandaviya)  कैबिनेट मंत्री

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/