इजरायली दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर नागरिकों के लिए भारत के खूबसूरत समुद्र तट वाले पर्यटन स्थलों की सूची भी जारी की है। दूतावास ने कहा कि भारत में इजरायली पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। भारत में इजरायली दूतावास ने कुछ भारतीय स्थानों की भी सिफारिश की है जिनमें गोवा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह लक्षद्वीप और केरल शामिल हैं।
इजरायली दूतावास ने बताए इन जगहों के नाम
दूतावास ने कहा कि भारत में इजरायली पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। भारत में इजरायली दूतावास ने कुछ भारतीय स्थानों की भी सिफारिश की है, जिनमें गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और केरल शामिल हैं। पोस्ट में लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा और केरल के समुद्र तटों की तस्वीरें शामिल थीं।सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इजरायली दूतावास ने कहा, “चूंकि मालदीव अब इजरायलियों का स्वागत नहीं कर रहा है, इसलिए यहां कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहां इजरायली पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है और उनका बहुत आतिथ्य किया जाता है। हमारे राजनयिकों द्वारा देखी गई जगहों के आधार पर @IsraelinIndia की इन सिफारिशों को देखें।” इसमें आगे इजरायली राजनायिकों द्वारा यात्रा की जगहों के आधार पर घूमने के लिए भारतीय समुद्र तट की तस्वीरें जारी की गई हैं।

More Stories
‘कॉरपोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया, क्या आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई’, प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से पूछा
चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, ₹1.60 लाख के नीचे आया भाव; क्या अभी और होगी सस्ती?
19 नवंबर को जिंदगी से डिलीट करना चाहते हैं क्रिकेट फैंस, क्योंकि हर भारतीय का कलेजा हो गया था छलनी