Prakash veg

Latest news uttar pradesh

‘दुष्कर्मी प्रज्वल रेवन्ना से मेरे बेटे की मौत का क्या कनेक्शन? कुमारस्वामी ने उठाया मुद्दा तो भड़क गए सीएम सिद्दरमैया

जेडीएस के वरिष्ठ नेता एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को सिद्दरमैया ( Siddarmaiah son Death ) के बेटे की आठ साल पहले विदेश में हुई मौत का मुद्दा उठाया । उन्होंने पूछा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश क्यों नहीं दिए । इस बयान पर सिद्धारमैया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि अपने बेटे की मौत का मुद्दा उठाना कुमारस्वामी की मूर्खता है।

यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना इस समय विवादों में घिरे हुए है। इस बीच आठ साल पहले विदेश में हुई सिद्दरमैया के बेटे की मौत पर सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, जेडीएस के वरिष्ठ नेता एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को यह मुद्दा उठाया और पूछा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश क्यों नहीं दिए?

2016 में हुई थी राकेश की मौत

इस बयान पर सिद्दरमैया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि अपने बेटे की मौत का मुद्दा उठाना कुमारस्वामी की ‘मूर्खता’ है। उल्लेखनीय है कि राकेश सिद्दरमैया की मौत 30 जुलाई, 2016 को बेल्जियम में शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण हुई थी।

कुमारस्वामी ने उठाया मुद्दा, भड़के सीएम

दरअसल, सिद्दरमैया ने आरोप लगाया था कि हासन से जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना अपने दादा एच डी देवेगौड़ा सहित अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी में देश छोड़कर भाग गए है। इस पर कुमारस्वामी ने कहा कि इस  यौन शोषण मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

0Shares