महाराष्ट्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उनसे 50000 रुपये ठग लिए। धोखेबाज ने पैसे मांगने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश की तस्वीर को व्हाट्सएप डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) के रूप में इस्तेमाल किया। दरअसल शनिवार को अधिकारी ने कहा कि उच्च न्यायलय के रजिस्ट्रार ने एक शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार जिला न्यायाधीश को शुक्रवार को एक फोन नंबर से एक व्हाट्सएप संदेश मिला।
व्हाट्सएप डीपी पर लगी थी न्यायधीश की तस्वीर
दरअसल, शनिवार को अधिकारी ने कहा कि उच्च न्यायलय के रजिस्ट्रार ने एक शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, जिला न्यायाधीश को शुक्रवार को एक फोन नंबर से एक व्हाट्सएप संदेश मिला। जिस अकाउंट से मैसेज आया, उसकी डीपी पर बॉम्बे हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश की तस्वीर लगी थी। जिनकी तस्वीर लगी थी उन्हें न्यायधाश जानते थे।मैसेज में लिखा था कि वो पैसे उधार के तौर पर ले रहे हैं और पैसे वापस दे दिए जाएंगे। इसके बाद न्यायधीश ने पैसे भेज दिए। हालांकि, इसके बाद जब मैसेज के जरिए ज्यादा पैसे की मांग की गई तो न्यायधीश को संदेह हुआ। अधिकारी ने कहा कि जिला न्यायाधीश ने तब उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार कार्यालय से संपर्क किया और पता चला कि जिस न्यायाधीश की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था, उसने कभी पैसे नहीं मांगे थे।

More Stories
‘कॉरपोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया, क्या आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई’, प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से पूछा
चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, ₹1.60 लाख के नीचे आया भाव; क्या अभी और होगी सस्ती?
19 नवंबर को जिंदगी से डिलीट करना चाहते हैं क्रिकेट फैंस, क्योंकि हर भारतीय का कलेजा हो गया था छलनी