Prakash veg

Latest news uttar pradesh

उम्मीद रोशनी की संस्था के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

झांसी! जिला निर्वाचन अधिकारी एव दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी /नोडल अधिकारी विभाग के तत्वावधान में 20मई झांसी ललितपुर जनपद में होने वाले लोकसभा सामान्य चुनाव शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओ को जागरूक करने के लिए उम्मीद रोशनी की समाजसेवी संस्था के साथियों द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में बिजौली मलिन बस्ती और डडियापुरा बस्ती के मतदाता को मतदान करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया । वोट के महत्व को समझाया गया। मतदाताओ को शपथ ग्रहण कराई गई कि वे अपने कर्तव्य का पालन करें। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह खाती, संदीप कंचन ,अब्दुल निजाम डीएम सिंह, वैभव गौतम आदि मौजूद रहे।

0Shares