Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Bharat Jodo Nyay Yatra से पहले मिलिंद देवड़ा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, बोले- आज खत्म हुआ 55 साल पुराना रिश्ता

Milind Deora राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है। मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर लिखा- आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ।

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर लिखा- ‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।’

क्या बोले मिलिंद देवड़ा?

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद देवड़ा ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं विकास के रास्ते पर चल रहा हूं।

कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं मिलिंद देवड़ा

बता दें कि मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई से दो बार सांसद रहे हैं। साथ ही वह मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस्तीफा देने से पहले वह पार्टी के अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष थे।

0Shares